बेटी को चोंच मारी तो मां ने पुलिस से की शिकायत थाने में मालिक के साथ मुर्गा भी तलब, मांगी माफी

http://bit.ly/2UzkJLN

शिवपुरी.शहर के फिजीकल थाने में पुलिस द्वारा मुर्गे को तलब करने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक मुर्गे ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को चोंच मार दी। चोट लगने पर मां अपनी बच्ची को लेकर सीधे थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मालिक को मुर्गे के साथ थाने बुलवा लिया। बाद में मुर्गे के मालिक ने माफी मांगी और आश्वासन दिया कि आगे से मुर्गा बच्ची को नहीं काटेगा। इसके बाद बच्ची की मां और मुर्गा मालिक के बीच राजीनामा हो लिया।


शिवपुरी शहर में मोतीबाबा मंदिर के पास रहने वालीं पूनम कुशवाह अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोसी पप्पू के मुर्गे ने बेटी को काट लिया है। पहले भी दो-तीन बार मुर्गा बच्ची पर हमला कर चुका है। यह सुनकर मुर्गा और मालिक को थाने बुला लिया गया। पप्पू ने पुलिस और महिला से अपने मुर्गे के व्यवहार के लिए माफी मांगी। इसके बाद महिला ने मुकदमा दर्ज कराने का इरादा बदल लिया। राजीनामा हो कर दोनों पक्ष लौट गए।

मुर्गा मालिक की पत्नी बोली- संतान नहीं है, 5 रुपए में खरीदकर मुर्गे को बच्चे की तरह पाला
इस बीच पप्पू की पत्नी भी पुलिस थाने पहुंच गई। दोनों के कोई संतान नहीं है। पप्पू की पत्नी का कहना था कि उसने चूजा 5 रुपए में खरीदा था, तब से उसे अपने बच्चे की तरह पाला है। इसलिए वह मुर्गे का नहीं बेचेगी, लेकिन आश्वासन दिया कि अब मुर्गा किसी को नहीं काटेगा।

पप्पू बोला- मुर्गा आइंदा काटता है तो बेच दूंगा
थाने में पप्पू ने कहा कि मुर्गे को पिंजरे में रखते हैं, पता नहीं कैसे निकल गया और बच्ची को काट लिया। अब राजीनामा हो गया है। आइंदा काटता है तो मुर्गे को बेच दूंगा। वहीं पूनम कुशवाह का कहना है कि बच्ची को मुर्गा तीन बार काट चुका है। बात बर्दाश्त से बाहर हो गई तो थाने आना पड़ा। मेरी बेटी को अब खरोंच तक नहीं आना चाहिए। अब मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी। इसी विश्वास से राजीनामा किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
थाने में बच्चे को गोद में लिए मालिक और बच्ची को गोद में लिए फरियादी महिला।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.