झामुमो की रैली से लौट रही बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 5 की मौत
देवघर.झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की रैली से लौट रही बस रविवार तड़के सारठ-पालोजोरी मुख्य मार्ग के केंचुआबांक मोड़ के पास बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार तीन महिला, एक पुरुष व एक बच्चे की मौत हो गई।घायलों को इलाज के लिए सारठ और देवघर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुमका में शनिवार को झामुमो के 40वें झारखंड दिवस की रैली से यह बस यात्रियों को लेकरलौट रही थी।

40 से 45 यात्री थे बस में सवार
बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। हादसे में मरने वालों में 38 वर्षीय पवन पत्नी बेसरा, 50 वर्षीय सुरजमुनी सोरेन, 27 वर्षीय गुलम्बी मुर्मू, 60 वर्षीय बदन हांसदा और आठ वर्षीय सुनील मरांडी शामिल हैं। हादसे की सूचना के बाद पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता व पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, सारठ सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। इसके अलावा सारठ सीएचसी में जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख व एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय समेत कई अधिकारी व नेता भी पहुंचे। गंभीर रूप से घायल लोगों को देवघर रेफर कर दिया गया है, वहीं अन्य को सारठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मधुपुर क्षेत्र के हैं सभी मृतक
सभी मृतक पूर्व मंत्री और विधायक हाजी हुसैन अंसारी के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के हैं। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य में जुट गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं