अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम कर्ज चुकाने में विफल, दिवालिया होना चाहती है

http://bit.ly/2HLehzN

मुंबई. नकदी के संकट से जूझ रही अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) संपत्ति बेचकर कर्ज चुकाने में विफल रही है। ऐसे कंपनी के बोर्ड ने इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) के तहत एनसीएलटी के जरिए फास्ट-ट्रैक रेजोल्यूशन प्रोसेस में जाने का विकल्प चुना है।कंपनी बोर्ड का मानना है कि यह कदम सभी संबंधित पक्षों के हित में होगा। इससे 270 दिन की तय अवधि में आरकॉम की संपत्ति बेचकर कर्ज के भुगतान की पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित हो सकेगी।

आरकॉम पर 46,000 करोड़ रु. का कर्ज है। आरकॉम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसमें बताया कि कंपनी के बोर्ड ने संपत्ति बेचकर कर्ज चुकाने की योजना की समीक्षा की। इसमें बोर्ड ने पाया कि 18 माह बाद भी प्रस्तावित योजना से कर्जदाताओं को कुछ नहीं मिल पाया है। यह योजना 2 जून 2017 को बनाई गई थी।

मुकेश अंबानी की रिलायंस को नहीं बेच पाए स्पेक्ट्रम
आरकॉम को एसेट बेचकर 25,000 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद थी। वहीं, टेलीकॉम विभाग की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से आरकॉम और जियो की डील भी अटकी हुई है। इससे 975 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद थी। इसमें से उसने 550 करोड़ रुपए एरिक्सन को और 230 करोड़ रुपए रिलायंस इन्फ्राटेल को चुकाने का वादा किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RCom to go for insolvency resolution process after failure to repay debt

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.