माफिया सरगना रवि पुजारी सेनेगल से गिरफ्तार, पूछताछ के लिए लाया जा सकता है भारत

http://bit.ly/2D2D6RZ

नई दिल्ली. माफिया सरगना रवि पुजारी के सेनेगल (दक्षिण अमेरिका) की राजधानी डकार से गिरफ्तार होने की खबर हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। 1990 के दशक में पुजारी मुंबई से ऑपरेट करता था। इससे पहले माना जा रहा था कि पुजारी ऑस्ट्रेलिया में छिपा हुआ है। रवि पुजारी को पूछताछ के लिए भारत भी लाया जा सकता है।

  1. रवि पुजारी छोटा राजन को अपना उस्ताद मानता था। हालांकि 2001 में दोनों अलग हो गए। राजन फिलहाल नवी मुंबई की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

  2. माना जाता है कि जब मुंबई पुलिस ने कई शूटरों को गिरफ्तार कर लिया तो पुजारी ने बेंगलुरु को अपना अड्डा बनाया। पुजारी मूल रूप से मैंगलोर के पदबिद्री का रहने वाला है। वह फर्राटेदार अंग्रेजी और कन्नड़ बोल सकता है।

  3. पिछले साल जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के नेता उमर खालिद, स्टूडेंट एक्टिविस्ट शहला राशिद और दलित नेता और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने पुजारी की तरफ से कथित रूप से धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी।

  4. पुजारी पर यह भी आरोप है कि 2009 से 2013 के बीच वह बॉलीवुड की हस्तियों से जबरन वसूली करता था।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      रवि पुजारी। (फाइल)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.