सालाना 5 लाख रुपए तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं, आईटीआर पर रिफंड 24 घंटे में मिलेगा
नई दिल्ली. केंद्र की मौजूदा सरकार का आखिरी बजट शुक्रवार को पेश किया गया। अरुण जेटली की तबियत खराब होने के चलते पीयूष गोयल ने बतौर वित्त मंत्री इसे पेश किया। अपने आखिरी बजट में मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए 5 लाख रुपए तक की आय पर इनकम टैक्स में छूट दी, जबकि इससे पहले ये सीमा ढाई लाख थी। पीयूष गोयल ने बताया कि नोटबंदी के बाद 1 करोड़ 6 लाख लोगों ने पहली बार इनकम टैक्स भरा, जिससे सरकार को 1 लाख 36 हजार करोड़ का टैक्स मिला।
80% बढ़े टैक्सपेयर, 24 घंटे में मिलेगा इनकम टैक्स रिफंड
- पीयूष गोयल ने बताया कि पिछले 5 साल में देश में टैक्सपेयर की संख्या 80% तक बढ़ी है। उन्होंने बताया कि 2014 में 6.38 लाख करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन हुआ था, जो बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपए हुआ है। 6.85 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल हुए हैं।
- उन्होंने बताया कि, 99.54% इनकम टैक्स रिटर्न को बिना स्क्रूटनी के तुरंत मंजूर किया गया। अब टैक्स मूल्यांकन के लिए इनकम टैक्स ऑफिस भी नहीं जाना होगा। पीयूष गोयल ने बताया कि, अब 24 घंटे में सभी इनकम टैक्स रिटर्न प्रोसेस होंगे और तुरंत रिफंड दिए जाएंगे।
टैक्स अफसर की भूमिका खत्म होगी, ऑनलाइन होंगे काम
उन्होंने बताया कि, इनकम टैक्स से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान ऑनलाइन ही हो रहा है और अगले दो साल में आईटीआर का वेरिफिकेशन तुरंत ऑनलाइन होगा। इसमें किसी टैक्स अफसर की भूमिका नहीं होगा। आगे चलकर स्क्रूटनी के लिए भी दफ्तर नहीं जाना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं