मैच से चंद घंटों पहले इस खिलाड़ी को मिली मां के मौत की खबर, सबने घर जाने की सलाह दी, पर 22 साल के खिलाड़ी ने जताई मैच खेलने की इच्छा

http://bit.ly/2D5Uohn

नेशनल डेस्क. वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अल्जारी जोसेफ के खेल को लेकर समर्पण की हर जगह तारीफ हो रही है। इंग्लैंड से दूसरे टेस्ट के दौरान जोसेफ को अपनी मां की मौत की खबर मिली। पर उन्होंने मैच छोड़ने के बजाय मैदान में उतरने का फैसला किया। उनके इस जज्बे की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। वहीं लोगों ने मां की मौत पर दुख भी जताया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि देश के लिए सेवा देकर उसने अपनी मां को गर्व करने का मौका दिया है। वहीं, भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने युसुफ और उसकी फैमिली के प्रति संवेदना जताई है।

मां की मौत की खबर के बाद भी खेला मैच
- जोसेफ की मां की 2 फरवरी को मौत हो गई। उन्हें जब इस बात की खबर लगी, तब तक दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू नहीं हुआ। हालांकि, इसके बाद भी जोसेफ ने मैदान न छोड़ने का फैसला किया।
- जोसेफ सिर्फ मैच का हिस्सा ही नहीं बने, बल्कि उन्होंने 7 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट भी झटके। जोसेफ ने एक कैच भी लिया। वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड से दूसरे टेस्ट जीत लिया और 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में बढ़त भी बना ली है।
- वेस्ट इंडीज टीम के कैप्टन होल्डर ने कहा कि हमने उसे ऐसे मुश्किल वक्त में मैच छोड़कर जाने का ऑप्शन दिया था, लेकिन वो खेलना चाहता था और ये मौका उसके हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे।
- होल्डर ने कहा कि जीत के इस दिन को हमने जोसेफ, उसकी मां और उसकी फैमिली के नाम समर्पित कर दिया है। वो असल में चैम्पियन है।
- जोसेफ की मां के मौत के गम में दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान में प्रतीक तौर पर हाथों में काले पट्टे बांधकर उतरे और उसकी फैमिली के प्रति संवेदनाएं जताईं।


खिलाड़ियों ने ऐसे किया सपोर्ट
- इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉगन ने कहा कि ये बहुत की उल्लेखनीय और असामान्य है कि 22 साल के इस खिलाड़ी ने उस दिन मैच खेला, जिस दिन उसने अपनी मां को खो दिया।
- भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इस खबर के बाद जोसेफ और उसकी फैमिली के प्रति संवेदना जाहिर की है और उन्हें इस मुश्किल वक्त में हिम्मत से काम लेने के लिए कहा है।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">My deepest condolences brother to you and family..May god give you strength and power to deal with this very difficult time..God bless you 🙏🙏🙏🙏🙏 <a href="http://bit.ly/2G3V8aw; Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) <a href="https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1091756631204003842?ref_src=twsrc%5Etfw">February 2, 2019</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Incredible courage shown by Alzarri Joseph today .. To play the day you lose your Mother is remarkable but to deliver as well is extraordinary ..</p>&mdash; Michael Vaughan (@MichaelVaughan) <a href="https://twitter.com/MichaelVaughan/status/1091815701579350016?ref_src=twsrc%5Etfw">February 2, 2019</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

सोशल मीडिया पर हुई तारीफ
वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने जोसेफ के इस जज्बे की तारीफ की है और कहा है कि उसने इस मौके पर भी देश सेवा को चुनकर अपनी मां का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस मुश्किल वक्त में भी इतना मजबूत बना रहना अतुलनीय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
England in West Indies: Jason Holder dedicates win to Alzarri Joseph after mother death
England in West Indies: Jason Holder dedicates win to Alzarri Joseph after mother death
England in West Indies: Jason Holder dedicates win to Alzarri Joseph after mother death

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.