दीदी के गढ़ में पीएम मोदी की रैली, ममता पर बोला हमला कहा- आजादी के दशकों बाद भी बंगाल में हालात बहुत खराब, हम इसे बदलने की कोशिश करेंगे
कोलकाता. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां ठाकुर नगर की रैली में उन्होंने लोगों को संबोधित किया। मोदी ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि ये भीड़ देखकर समझ आ रहा है कि दीदी आखिर हिंसा पर क्यों उतर आई हैं। इसके अलावा उन्होंने बजट का जिक्र करते हुए किसानों के लिए की गईं घोषणाएं दोहराईं और उनके फायदे गिनाए। इस रैली के बाद मोदी दुर्गापुर में भी रैली करेंगे।
मोदी ने गिनाए बजट के फायदे
- पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी बंगाल में हालात बहुत खराब हैं। हम इस हालात बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि कल बजट में ऐलान का जिक्र करते हुए कहा कि ये बजट तो एक शुरुआत भर है चुनाव के बाद जब पूर्ण बजट आएगा तो किसानों युवाओं और कामगारों की स्थिति और बेहतर हो जाएगी।
- मोदी ने कहा कि बजट में की गई घोषणाओं से देश के 12 करोड़ से ज्यादा छोटे किसान परिवारों, 30-40 करोड़ मजदूरों और 3 करोड़ से ज्यादा मिडिल क्लास फैमिलीज को फायदा मिलेगा।
रैली से पहले छिड़ा था पोस्टर वॉर
पश्चिम बंगाल में मोदी की रैली से पहले बीजेपी और रूलिंग पार्टी टीएमसी के बीच यहां पोस्टर वॉर देखने को मिला। दुर्गापुर में मोदी के जो बैनर्स लगाए गए थे, उस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के होर्डिंग लगाने का मामला सामने आया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इसके साथ कई जगहों पर पीएम के पोस्टर्स पर कालिख पोतने की भी खबरें आई हैं। बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर इसका आरोप लगातर पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है।
इन जगहों की राजनीतिक अहमियत
- राज्य में जिन दो जगहों पर पीएम की रैलियां रखी गई हैं, उनकी अपनी राजनीतिक अहमियत है। उत्तर 24 परगना के ठाकुर नगर में मतुआ समुदाय की बड़ी आबादी है। ये समुदाय मूल रूप से मौजूद बांग्लादेश से आया था। बताया जाता है कि धार्मिक अत्याचार के चलते 1950 के दशक में इन लोगों ने यहां पनाह ली थी।
- बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी से जुड़ी हुई ऑल इंडिया मतुआ महासंघ इस रैली का आयोजन कर रही है। पश्चिम बंगाल में मतुआ लोगों की आबादी 30 लाख के तकरीबन है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में कम के कम 5 लोकसभा सीटों पर इस कम्युनिटी का प्रभाव है।
- वहीं, पीएम की दूसरी सभा जिस दुर्गापुर में हो रही है वो गणतंत्र बचाओ कार्यक्रम का हिस्सा होगी। दुर्गापुर आसनसोल लोकसभा सीट के नजदीक है। बता दें केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल से सांसद हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं