मोदी सरकार ने 5 लाख रु तक की इनकम को किया है टैक्स फ्री लेकिन आप 10 लाख रु भी कमाते हैं तो इस तरह से बचा सकते हैं टैक्स का पूरा पैसा

http://bit.ly/2WyJSYJ

न्यूज डेस्क। इस बार मोदी सरकार ने मिडिल क्लास को बजट में बड़ी राहत दी है। सरकार ने 5 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त कर दिया है। इसके पहले 2.5 लाख रुपए तक की है इनकम टैक्स फ्री थी। सरकार ने स्टेंडर्ड डिडक्शन को भी 40 हजार सालाना से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। बता दें सरकार ने स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी यदि आपकी इनकम 5 लाख रु से ज्यादा है तो आपको पुराने टैक्स स्लैब के हिसाब से ही टैक्स देना होगा। 2.5 लाख रुपए वाले स्लैब को पहले ही तरह बरकरार रखा गया है। अब 5 लाख ही नहीं बल्कि 10 लाख रु तक भी आपकी इनकम है तो आपको टैक्स छूट का फायदा मिलेगा। जानिए कैसे।


कैसे 10 लाख तक की आय हो सकती है टैक्स फ्री, जानिए...

सैलरी : 10,000,00
सेक्शन 80सी के तहत छूट : 1,50,000
स्टेंडर्ड डिडक्शन : 50,000

इंटरेस्ट ऑन होम लोन : 200000
कॉन्ट्रीब्यूशन टू एनपीएस : 50,000
हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट : 50,000

अब टैक्सेबल इनकम : 500000
इनकम टैक्स कितना : 12,500
सेक्शन 87ए के तहत छूट कितनी : 12,500

एक्सपर्ट कमेंट

इस तरह से पूरी इनकम टैक्स फ्री हो जाएगी। इंदौर सीए एसोसिएशन के चेयरमैन अभय शर्मा ने बताया कि प्रायोगिक तौर पर ऐसा हो नहीं सकता क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपनी इनकम का 50% निवेश नहीं करता। इसलिए इसका फायदा शायद ही किसी को मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
How you can earn tax-free Rs 10 lakh per annum

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.