मध्यप्रदेश के डीजीपी रहे ऋषि कुमार शुक्ला सीबीआई के नए निदेशक बनाए गए

http://bit.ly/2UuRERI

नई दिल्ली.ऋषि कुमार शुक्ला कोे नया सीबीआई डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वे 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। माना जा रहा है कि सरकार ने उनकी सीधे नियुक्ति की है, जबकि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाले पैनल ने दूसरी बार बैठक की थी। बताया गया था कि इसमें जांच एजेंसी के डायरेक्टर की नियुक्ति पर कोई फैसला नहीं हो पाया था।

शुक्ला मूलत: ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पोस्टिंग सीएसपी रायपुर हुई। वे दमोह, शिवपुरी और मंदसौर जिले के एसपी रहे हैं। शुक्ला 2009 से 2012 तक एडीजी इंटेलिजेंस भी रह चुकेहैं।

CBI



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPS Rishi Kumar Shukla appointed new Director of CBI

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.