चेन्नई एयरपोर्ट पर तेंदूए के शावक के साथ एक यात्री गिरफ्तार

http://bit.ly/2Gjxu9e

चेन्नई. चेन्नई एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह कस्टम अधिकारियों ने तेंदूए के शावक को बरामद किया है। अधिकारियों ने शावक को ले जा रहे यात्री 45 साल के काहा मोइदीन को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि आरोपी थाईलैंड से आ रहा था। उसके पास से बरामद तेंदूए का बच्चा मादा है, जिसे वन अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया।

  1. कस्टम अधिकारियों ने बताया, 'आरोपी इस शावक को गुलाबी रंग की प्लास्टिक की टोकरी में ले जा रहा था। जिस समय हमने शावक को देखा, वो डरा हुआ लग रहा था। वो काफी शोर भी कर रहा था। उसे हमने बॉटल से दूध भी पिलाया।'

  2. अफसर ने बताया कि मादा शावक का वजन 1.1 किलोग्राम और उसकी लैंथ 54 सेंटीमीटर है। शावक को जब्त कर तमिलनाडु वन विभाग के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ वाइल्डलाइफ एक्ट 1972 के तहत कार्रवाई की जाएगी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      leopard cub seized from thailand passenger at chennai airport

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.