चंद सेकंड में बर्फ बन रहा है खौलता हुआ पानी, वीडियो हो रहा वायरल
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के नॉर्थईस्ट और मिडवेस्ट एरिया में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। इतनी ठंड के बावजूद कुछ बहादुर लोग मज़ेदार एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। ऐसा एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक घर में पानी को खौलाकर बाहर हवा में उछाला तो उछालते ही ये पानी नीचे नहीं गिरता बल्कि हवा में बर्फ बन जम जाता है या फिर भाप बनकर उड़ जाता है। अमेरिका के शिकागो में सुबह के समय तापमान शून्य से 30 डिग्री नीचे चला गया। शिकागो समेत पूरे उत्तरी इल्योनिस खतरनाक ठंड की चपेट में है, अनुमान के मुताबिक तापमान शून्य से 27 डिग्री तक जा सकता है जबकि हवा की ठंडक 55 डिग्री तक नीचे हो सकती है।
अमेरिका में ठंड और बर्फबारी से हालात खराब
अमेरिका में ठंड और बर्फबारी से हालात और खराब होने की चेतावनी मौसम वैज्ञानिक दे रहे हैं। जीरो से नीचे तापमान की शुरुआत 29 फरवरी को हुई और आगे हालात और खराब होने के आसार हैं। इलिनॉइस में ठंडी हवाएं तापमान को शून्य से 55 डिग्री तक नीचे ले जा सकती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं