भागवत का आरोप- श्रीलंका से महिलाओं काे बुलाकर सबरीमाला में पिछले दरवाजे से प्रवेश कराया गया

http://bit.ly/2GbPiDc

प्रयागराज. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद की धर्मसंसद में हिस्सा लेने प्रयागराज स्थित कुंभ पहुंचे थे। यहां उन्होंने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के आदेश को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाने से पहले करोड़ो हिंदुओं के सम्मान का ख्याल नहीं रखा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी वहां महिलाएं प्रवेश के लिए तैयार नहीं थीं। इसलिए श्रीलंका से महिलाओं को बुलाकर मंदिर के पीछे दरवाजे से प्रवेश कराया गया।

भागवत नेकहा कि देश में हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने की साजिश चल रही है। भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह बोलने वाले साथ मिलने लगे हैं। ऐसे लोग राजनीतिक फायदे के लिएसमाज को तोड़कर वोट पाने की कोशिश में लगे हैं।

केरल का हिंदू कर रहा आंदोलन

भागवत ने कहा किसबरीमाला मंदिर मामले में कोर्ट ने कहा कि अगर महिला प्रवेश करना चाहती है तो करने दें, पर कोई जाना ही नहीं चाह रहा है। केरल का हिंदू समाज इसे लेकर प्रखर आंदोलन कर रहा है। 5 लोगों का बलिदान हुआ है। हिंदू समाज को ठेस पहुंचाने के लिए नई-नई योजनाएं बन रही हैं।

भगवान अयप्पा सभी हिंदुओं के भगवान
भागवत ने कहा किअयप्पा केवल केरल के हिंदुओं के भगवान नहीं हैं।यह सभी हिंदुओं के भगवान हैं।इस आंदोलन में पूरा हिंदू समाज शामिल है। संपूर्ण देश में हमें इस मामले कोबताकर लोगों को जागरूक करना होगा। हिंदुओं के खिलाफ षडयंत्र चल रहा है। कहीं-कहीं षडयंत्र चल जाता है। उसका कारण हमारी कमियां हैं। पंथ, भाषा, जात-पात के नाम पर कोई व्यक्ति हमें अलग नहीं कर सके। सामाजिक समरसता का काम शुरू होना चाहिए।

केरल सरकार का दावा- 51 महिलाओं को कराया प्रवेश
सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2018 में सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिला को प्रवेश की अनुमति दी थी। इस फैसले के विरोध में राज्यभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 2 जनवरी 2019 को 2 महिलाओं ने पहली बार मंदिर में प्रवेश किया। महिलाओं को पुलिस सुरक्षा में पिछले दरवाजे से प्रवेश कराया था। इसके बाद केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया था कि मंदिर में कोर्ट के फैसले के बाद 10 से 50 वर्ष के उम्र की 51 महिलाओं ने प्रवेश किया।

हमारी संस्कृति देखनी हो तो कुंभ आइए

भागवत ने कहा किमुगलों द्वारा देश पर 700 साल राज करने के बावजूद आज भी भारत हिन्दू राष्ट्र है।आप कुम्भ मेले देखे लीजिए- यह हमारी संस्कृति है।

योगी ने भागवत सेकी मुलाकात

मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ भी गुरुवार कोप्रयागराज पहुंचे। यहां संघके शिविर में योगी ने आरएसएस प्रमुखमोहन भागवत से एक घंटे से अधिक समयतक बातचीतकी। इसमें परमधर्म संसद के धर्मादेश के संबंध में चर्चा कीगई। योगीनेइस दौरान संताें से भीचर्चा की। इसके बादयोगी नेजूना अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से भी मुलाकात की। योगी ने पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती और राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भीमुलाकात की। इसदौरान अयोध्या में विवादित जमीन को छोड़कर मंदिर निर्माण पर साधु-संतों से चर्चा की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धर्म संसद में बोलते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.