Budget 2019 Highlights : नौकरीपेशा को बड़ा तोहफा, इनकम टैक्स में छूट के साथ ग्रैज्युटी भुगतान की सीमा बढ़ी, 7वां वेतन आयोग की सिफारिशें भी जल्द लागू होंगी

http://bit.ly/2S3GuXe

नेशनल डेस्क. केंद्रीय पीयूष गोयल ने नौकरीपेशा और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए अंतरिम बजट में बड़ी घोषणाएं की हैं। इनकम टैक्स 2.5 लाख से 5 लाख रुपए सीमा करने के साथ सरकार ने गैज्युटी भुगतान की सीमा भी 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दी है। इसके अलावा 25 हजार की कमाई वालों को ESI कवर मिलेगा। गोयल ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को भी जल्द लागू करने की घोषणा की है। साथ ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की घोषणा की गई है।

खास बातें

- ग्रैच्युटी भुगतान की सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दी गई है।
- यदि 6.5 लाख रुपए तक की कमाई करने वाले प्रोविडेंट फंड और अन्य इक्विटीज में निवेश करते हैं तो कोई टैक्स नहीं देना होगा।
- 21 हजार की सैलरी पर मिलेगा बोनस, न्यूनतम पेंशन 3 हजार रुपए महीना होगी।
- 25 हजार की कमाई वालों को ESI का कवर मिलेगा।
- 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद इसे जल्द लागू किया जाएगा।
- घरेलू कामगारों के लिए पेंशन योजना।
- सर्विस के दौरान किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर ईपीएफओ से मिलने वाली सहायता राशि 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 6 लाख रुपए कर दी गई।
- न्यू पेंशन स्कीम में सरकार की भागीदारी बढ़ाई।
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ मिलेगा। इसी साल से स्कीम लॉन्च है, इसके लिए 500 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
- इस योजना के तहत 15 हजार रु. प्रति माह तक कमाने वाले करीब 10 करोड़ श्रमिकों को लाभ मिलेगा।

महिलाओं के लिए


महिलाओं को बैंक से 40 हजार रुपए तक के कर्ज पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा 1 करोड़ नए फ्री एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे। उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ फ्री गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, इसमें से 6 करोड़ कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

स्टार्टअप, रोजगार और युवा
सरकार ने स्टार्टअप शुरू करने के लिए युवाओं को 7.23 लाख करोड़ के 15.56 करोड़ मुद्रा लोन बांटे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Interim budget major benefits to middle class and salaried people: Income tax exempted upto 5 Lakh Rupees: Latest Budget news 2019-20: Dainik Bhaskar Hindi

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.