Budget 2019 Live Income Tax Slab : चुनावी साल में आयकर स्लैब बढ़ने की उम्मीद
नेशनल डेस्क. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 1 फरवरी 2019 को अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं। चुनावी साल में उम्मीद है कि मोदी सरकार आयकर की सीमा दोगुनी बढ़ाकर आम आदमी को राहत देगी। उम्मीद जताई जा रही है कि वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए आयकर सीमा 2.5 लाख रुपए से बढ़कर 5 लाख रुपए हो सकता है, जबकि मेडिकल खर्चों और परिवहन भत्ते को भी फिर से बहाल कर किया जा सकता है। फिलहाल 2.5 लाख रुपए की आय को निजी आयकर से छूट मिली हुई है, जबकि 2.5-5 लाख रुपए के बीच की सालाना आय पर 5 फीसदी कर लगता है, जबकि 5-10 लाख रुपए की सालाना आय पर 20 फीसदी और 10 लाख रुपए से अधिक की सालाना आय पर 30 फीसदी कर लगता है। जबकि 80 साल के अधिक की उम्र के नागरिकों को 5 लाख रुपए सालाना की आय पर कर छूट प्राप्त है।
बता दें यह मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट है। हालांकि इससे पहले फुल बजट पेश किए जाने की खबर आई थी, जिसका सरकार ने बाद में खंडन कर दिया था। बता दें अंतरिम बजट और अंतरिम बजट दोनों ही कुछ महीनों के लिए होते हैं लेकिन दोनों के पेश करने के तरीके में अंतर है।
बीमार हैं जेटली-
वित्त मंत्री अरुण जेटली का स्वास्थ्य बेहतर न होने के कारण पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो जाएगा जो कि 13 फरवरी तक चलेगा।
यह मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट है। हालांकि इससे पहले फुल बजट पेश किए जाने की खबर आई थी, जिसका सरकार ने बाद में खंडन कर दिया था। बता दें अंतरिम बजट और अंतरिम बजट दोनों ही कुछ महीनों के लिए होते हैं लेकिन दोनों के पेश करने के तरीके में अंतर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं