राफेल, बेरोजगारी और नोटबंदी जैसे मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री पर होगी सर्जिकल स्ट्राइक: राहुल

http://bit.ly/2BoOat1

नई दिल्ली. राहुल गांधी ने ईवीएम से छेड़छाड़ के मुद्दे पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी (सोमवार) को शाम 5:30 बजे वे और कुछ अन्य दलों के नेता चुनाव आयोग के दफ्तर जाएंगे। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री पर राफेल, बेरोजगारी और नोटबंदी जैसे मुद्दों पर सर्जिकल स्ट्राइक होगी, क्योंकि अगले चुनाव इन्हीं मुद्दों पर लड़े जाने हैं।

बजट में किसानों की बेइज्जती

कॉन्फ्रेंस मेंराहुल से बजट को लेकर भी सवाल किए गए। इस पर उन्होंने सरकार की ओर से किसान को दिए जाने वाले सालाना 6 हजार रुपए की मदद पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार 15 लोगों के 3.5 लाख करोड़ रुपए के कर्ज माफ कर सकती है, लेकिन किसानों को सिर्फ 17 रुपए प्रतिदिन की मदद का ऐलान। यह उनकी बेइज्जती नहीं तो और क्या है।

कांग्रेस ने बुलाई थी विपक्ष की मीटिंग

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने शुक्रवार को विपक्ष की एक मीटिंग बुलाई थी। इसमें नेताओं के बीच ईवीएम के साथ कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर चर्चा हुई। दरअसल, कई पार्टियों ने चुनाव आयोग से मांग की है कि लोकसभा चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए।

मुलाकात में कौन-कौन शामिल?
इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा एनसीपी के मुखिया शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, सपा के राम गोपाल यादव, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा, द्रमुक से कनिमोझी, तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओ ब्रायन, सीपीआई से डी राजा, राजद से मनोज झा और आम आदमी पार्टी से संजय सिंह मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rahul Gandhi press conference on alleged EVM tampering discusses on budget

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.