Sarkari Naukri : BSNL JTO Recruitment 2019 : BSNL में निकली वैकेंसी... परीक्षा लिए बिना ही जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर्स की पोस्ट पर होंगी सभी भर्ती; सैलरी 16400 से 40500 रुपए तक
न्यूज डेस्क। Sarkari Naukri : BSNL ने जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर्स (JTO) की 198 पदों पर रिक्रूटमेंट के लिए नोटिफिकेश जारी किया है। ये पोस्ट SC / ST और OBC कैंडिडेट्स के लिए हैं। पोस्ट पर सिविल और इलेक्ट्रिकल के ग्रेजुएट इंजीनियर्स आवेदन कर पाएंगे। आवदेन की प्रोसेस 11 फरवरी से शुरू होगी। वहीं, 12 मार्च तक कैंडिडेट्स आवेदन कर पाएंगे।
पोस्ट का नाम : Junior Telecom Officer (Civil & Electrical)
कुल पोस्ट : 198
कैंडिडेट की उम्र : 18 से 30 साल (आयु में छूट नियम के आधार दी जाएगी)
सैलरी : Executive [E-1A] 16400 रुपए - 40500 रुपए
सर्कल वाइज वैकेंसी
आंध्र प्रदेश - 06, असम - 06, बिहार - 07, छत्तीसगढ़ - 08, गुजरात - 07, हरियाणा - 02, हिमाचल प्रदेश - 04, जम्मू और कश्मीर - 06, झारखंड - 08, कर्नाटक - 10, केरल - 26, महाराष्ट्र - 13, मध्य प्रदेश - 10, उत्तरी दूरसंचार क्षेत्र - 04, उत्तर पूर्व- I - 06, उत्तर पूर्व- II, 07, उड़ीसा - 07, पंजाब - 06, राजस्थान - 10, तमिलनाडु - 13, उत्तर प्रदेश (पूर्व) - 09, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) - 03, उत्तराखंड - 06, पश्चिम बंगाल - 14
ऐसे होगा सिलेक्शन : सभी कैंडिडेट्स का सिलेक्शन GATE 2019 के स्कोर और इंटरव्यू पर आधार पर किया जाएगा। यानी इसके लिए किसी तरह का एग्जाम नहीं होगा।
एग्जामिनेशन फीस : OBC को 1000 रुपए, SC / ST को 500 रुपए। कैंडिडेट्स नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड की मदद से पेमेंट कर सकते हैं।
ऐसे करें अप्लाई : जो कैंडिडेट्स इन पोस्ट पर अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें अपनी ऐप्लिकेशन BSNL के पोर्टल पर 12 मार्च, 2019 तक भेजना होगी। आवेदन की प्रोसेस 11 फरवरी को शुरू होगी।
इस जॉब नोटिफिकेशन को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं