'अमेठी में राहुल ने बच्चे से भाषण देने को कहा तो वह मोदी-मोदी चिल्लाने लगा..', इस मैसेज के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, लेकिन सच कुछ और ही है
नेशनल डेस्क. सोशल मीडिया पर अक्सर एडिटेड फोटो और वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल किए जाते रहे हैं और अब एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि छोटे बच्चे ने राहुल के सामने 'मोदी-मोदी' चिल्लाया। वायरल वीडियो में राहुल एक छोटे बच्चे से बोलते हैं कि 'भाषण दो' तो वो बच्चा 'मोदी-मोदी' चिल्लाता दिख रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में?
इस वीडियो को ज्यादातर फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर लिख रहे हैं, "ये दिन देखने से पहले मुझे मौत क्यों नहीं आ गई...अब ये छोटे भाजपाई बच्चे भी राहुल सर को जलील करेंगे।"
इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी गोद में बैठे एक बच्चे को खिला रहे हैं और उसे गुलाब का फूल देकर भाषण देने को कहते हैं। लेकिन वो बच्चा, राहुल के सामने ही 'मोदी-मोदी' चिल्लाने लगता है।
पड़ताल : क्यों झूठा है ये वीडियो?
दरअसल, राहुल गांधी हाल ही में दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे थे। वायरल वीडियो भी उसी वक्त का है। जिस वीडियो को सोशल मीडिया पर एडिट कर वायरल किया जा रहा है, वो वीडियो राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया था।
- 17 सेकंड के असली वीडियो में साफ दिख रहा है कि राहुल उस बच्चे के साथ मस्ती कर रहे हैं। किसी व्यक्ति की गोद में बैठे व्यक्ति को देखकर राहुल उस बच्चे को गुलाब देकर कहते हैं 'माइक पकड़ो और भाषण दो।' लेकिन बच्चा राहुल से शरमा जाता है और कुछ नहीं कहता। इसके बाद राहुल वहां से चले जाते हैं।इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया पर जिस वीडियो को वायरल किया जा रहा है, वो झूठा और फर्जी है। बच्चे ने राहुल के सामने मोदी-मोदी नहीं चिल्लाया, लेकिन कुछ लोगों ने वीडियो को एडिट कर दिया और वायरल कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं