मोदी सरकार की इस स्कीम का जरूर उठाएं फायदा, सिर्फ 55 रु जमा करने पर हर माह मिलेंगे 3 हजार रु
न्यूज डेस्क। हाल ही में पेश हुए बजट में मोदी सरकार ने मेगा पेंशन स्कीम अनाउंस की है। इसे प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन नाम दिया गया है। इस स्कीम के तहत संगठित और असंगठित दोनों ही क्षेत्रों के लोगों को फायदा मिलेगा। जानिए आप कैसे इसका फायदा उठा सकते हैं और इसकी शर्तें क्या हैं।
15 हजार से ज्यादा नहीं होना चाहिए इनकम
- इस स्कीम का फायदा वही लोग उठा सकेंगे, जिन्हें मासिक आय 15 हजार रुपए तक है।
- 18 साल की उम्र यदि है तो ऐसे लोगों को मिनिमम 55 रु का कॉन्ट्रीब्यूशन देना होगा।
- वहीं जिसकी उम्र 29 साल हो चुकी है, उसे मिनिमम 100 रुपए का कॉन्ट्रीब्यूशन देना होगा।
- यह कॉन्ट्रीब्यूशन 60 साल की उम्र तक करना होगा। इसके बाद हर माह 3 हजार रु पेंशन के तौर पर सरकार देगी।
- जितना कॉन्ट्रीब्यूशन आप करेंगे, उतना ही सरकार अपनी तरफ से मिलाएगी। इस स्कीम के लिए बजट में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
कब से लागू होगी स्कीम
- यह स्कीम इसी फानेंशियल ईयर से लागू होने जा रही है।
- इसका फायदा 10 करोड़ श्रमिकों को मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं