सेंसेक्स 196 अंक की बढ़त के साथ 36064 पर बंद, ओरिएंटल बैंक के शेयर में 11% तेजी

https://ift.tt/2NDivIR

मुंबई. कारोबारी हफ्ते के आखिरी शेयर बाजार फायदे में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 196.37 अंक की बढ़त के साथ 36,063.81 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में इसने 36,140.67 का उच्च स्तर छुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 71 प्वाइंट ऊपर 10,863.50 पर हुई। कारोबार के दौरान यह 10,877.90 तक चढ़ा। ब्रोकर्स के मुताबिक भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने की वजह से बाजार में खरीदारी हुई।

  1. सेंसेक्स के 30 में से 25 और निफ्टी के 50 में से 40 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई के सभी 11 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का शेयर एनएसई पर 11.59% बढ़त के साथ 92.45 रुपए पर बंद हुआ।

  2. एनएसई के टॉप-5 गेनर

    शेयर बढ़त
    जी एंटरटेनमेंट 4.48%
    हिंदुस्तान पेट्रोलियम 4.43%
    इंडसइंड बैंक 2.93%
    बीपीसीएल 2.68%
    आईओसी 2.56%
  3. एनएसई के टॉप-5 लूजर

    शेयर गिरावट
    भारती एयरटेल 3.16%
    बजाज ऑटो 1.36%
    एक्सिस बैंक 1.00%
    यूपीएल 0.80%
    एशियन पेंट्स 0.80%
  4. भारत-पाक के बीच तनाव के हालातों की वजह से पिछले 3 दिन बाजार लगातार गिरावट में बंद हुआ था। हालांकि, ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हफ्ते की बात करें तो बाजार बढ़त में रहा है। इस हफ्ते सेंसेक्स 0.54% और निफ्टी 0.67% फायदे में रहा। यह फायदे का लगातार दूसरा हफ्ता है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      stock market: sensex jumps 196 points snap 3 days losing streak on friday 1 march

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.