पहली बार भारत की विदेश मंत्री को इस्लामिक देशों के संगठन बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर बुलाया गया, सुषमा ने दिया ये बड़ा बयान

https://ift.tt/2IMhakg

नेशनल डेस्क। दिल्ली. अबु धाबी में शुक्रवार को इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक हुई। भारत को पहली बार इसमें बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर आमंत्रित किया गया। सुषमा ने ओआईसी के मंच से पाक का नाम लिए बिना आतंकवाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं। इससे पूरी दुनिया संकट में है। ओआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक का यह 46वां सत्र है। इस्लामिक सहयोग संगठन 56 देशों का प्रभावशाली समूह है।

'महात्मा गांधी सद्भावना का संदेश दिया'
सुषमा स्वराज ने कहा, 2019 काफी खास है। इस साल ओआईसी अपना स्वर्ण शताब्दी वर्ष और भारत महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती मना रहा है। महात्मा गांधी ने शांति और सद्भावना का संदेश दिया।

भारत के यूएई और गल्फ देशों के साथ ऐतिहासिक संबंध रहे हैं।आतंकवाद दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है। हम सभी को इसके बारे में गंभीरता से सोचना होगा। आतंकवाद जिंदगियां खत्म कर रहा है। क्षेत्रों को अस्थिर कर रहा है। इसके चलते दुनियाभर में मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है।आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी एक अकेले देश के लिए नहीं है। हमें मिलकर इससे लड़ना होगा। हमारी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। इस्लाम धर्म शांति का संदेश देता रहा है।"

पहले दिए बयान से पलटे कुरैशी
पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की विदेश मंत्री को गेस्ट ऑफ ऑनर बुलाया गया, लिहाजा वह बैठक में शामिल नहीं होंगे। कुरैशी ने गुरुवार को कहा था, "ओआईसी हमारा घर है, इसलिए वहां जाऊंगा जरूर, लेकिन सुषमा के साथ कोई बातचीत नहीं होगी।"

पाकिस्तान का समर्थक रहा ओआईसी
पाकिस्तान के कहने पर 1969 की ओआईसी बैठक में भारत को आमंत्रित नहीं किया गया था। यह बैठक मोरक्को में हुई थी। ओआईसी आमतौर पर पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है। वह अक्सर कश्मीर मुद्दे पर इस्लामाबाद का पक्षधर रहा है।

पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक के बीच तकरार
भारत और पाकिस्तान के बीच 14 फरवरी को पुलवामा में हुए फिदायीन हमले के बाद से ही तकरार चल रही है। इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। हमले की जिम्मेदारी पाक से संचालित आंतकी संगठन जैश ने ली थी। इसके बाद भारत ने 26 फरवरी को जैश के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इस हमले में करीब 350 आतंकी मारे गए। इसके अगले दिन पाकिस्तान ने भारत पर हवाई हमले किए, जिसे भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushma Swaraj likely to raise terrorism issue at OIC meet in Abu Dhabi UAE

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.