ओवैसी का भाजपा पर तंज- मैं कहता हूं सरहद मजबूत तो मेरा देश मजबूत

https://ift.tt/2UgBuM2

हैदराबाद. एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदु्द्दीन ओवैसी ने शनिवार को भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "मेरे मुसलमान होने पर शायद तुम्हें शक होगा कि ये वफादार है या एंटी नेशनल है, मगर मेरी बात को सुनो भाजपा कहती है मेरा बूथ सबसे मजबूत, लेकिन मैं कहता हूं कि मेरी सरहद मजबूत तो मेरा देश मजबूत।''

ओवैसी हैदराबाद में पार्टी की एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि इमरान अपने संसद में टीपू सुल्तान, बहादुर शाह जफर की बात करते हैं, सुल्तान हिंदुओं के दुश्मन नहीं थे, वे अपनी सल्तनत के दुश्मनों के दुश्मन थे। ये भी पढ़ लो। पाकिस्तान अजीब-अजीब बाते कर रहा है, कह रहा है एटम बम्ब है। क्या ये हमारे पास नहीं है, हमारे पास भी है। पाक पहले लश्कर-ए-शैतान और जैश-ए-शैतान का खात्मा करे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदु्द्दीन ओवैसी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.