Alert: 1 मार्च से देशभर में लागू हो गए से 6 बड़े बदलाव, इसमें बैंक और LIC से जुड़े ये बदलाव आपको प्रभावित करेंगे, अब LIC कस्टमर को एक गलती पड़ेगी भारी

https://ift.tt/2SBEDEH

न्यूज डेस्क। इनकम टैक्स, बैंक और एलआईसी से जुड़े 6 बड़े बदलाव 1 मार्च से हो चुके हैं। यह बदलाव आपको भी कहीं न कहीं प्रभावित करेंगे। जानिए क्या हैं ये बदलाव।

पहला बदलाव
- 1 मार्च से एलआईसी ने ऑटोमेटेड SMS के जरिए कस्टमर्स को जानकारी भेजना शुरू कर दी है। पॉलिसी प्रीमियम, ड्यू डेट, पेमेंट, मैच्योरिटी आदि सभी जानकारियां अब कस्टमर्स को SMS से ही प्राप्त होंगी। यदि आपको एलआईसी का मैसेज नहीं मिल रहा तो समझ जाएं कि आपका नंबर कंपनी में रजिस्टर्ड नहीं है। इसलिए तुरंत इसे नजदीकी एलआईसी ऑफिस में जाकर रजिस्टर्ड करवा लें।

दूसरा बदलाव
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) इंटरेस्ट रेट में 0.10 परसेंटेज का कटौती कर चुका है। नई दरें 1 मार्च से लागू हो चुकी हैं।

तीसरा बदलाव
- इलाहाबाद बैंक भी MCLR रेट में 0.10 परसेंट की कटौती कर चुका है। इससे 1 मार्च से लोन पहले की अपेक्षा सस्ता हो गया है। होम, कार और दूसरे लोन पर भी यह कटौती लागू की गई है।

चौथा बदलाव
- 1 मार्च से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सिर्फ ई-रिफंड रिलीज करेगा। ऐसे में आपके बैंक अकाउंट का पैन कार्ड के साथ लिंक होना जरूरी हो गया है।

पांचवा बदलाव
- मार्च से इलेक्ट्रॉनिक बॉन्ड्स की बिक्री भी शुरू होने जा रही है। आप एसबीआई ब्रांच से इलेक्ट्रॉनिक बॉन्ड्स खरीद सकेंगे।

छटाबदलाव
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जून में यूजीसी नेट एग्जाम कंडक्ट करवाएगी। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू हो चुकी है। एग्जाम 20 से 28 जून के बीच होगा।
- तीन-तीन घंटे की अवधि में दो पेपर होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
these six changes can affect in common man

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.