अभिनंदन की रिहाई से कुछ देर बाद ही बौखलाए पाकिस्तान ने देर रात किया सीजफायर उल्लंघन, पुंछ में मकान पर बम गिरने से एक महिला और उसके दो बच्चों की जान चली गई
वीडियो डेस्क. विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान की रिहाई के लिए पाकिस्तान पर भारी दबाव था, जिसके चलते तमाम कोशिशों के बाद भी पाक को भारतीय पायलट रिहा करना पड़ा। अपनी इस हार की बौखलाहट में पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात एलओसी से लगे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलीबारी की। इस बीच एक पाकिस्तानी बम रिहाइशी इलाकों में भी गिरा, जिसके चलते एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। मकान में बम फटने से एक परिवार की पूरी गृहस्थी भी बर्बाद हो गई। पुंछ एसपी ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें सीमा पर पाक की तरफ से लगातार सीजफायर उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेनाएं भी उसी तरह जवाब दे रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं