Wagah border live news : बीटिंग रिट्रीट के बाद अभिनंदन को लौटाएगा पाकिस्तान, अभी वाघा बॉर्डर पर पहुंचा है भारत का वीर

https://ift.tt/2IUkARY

नेशनल डेस्क, नई दिल्ली. भारत के विंग कमांडर अभिनंदन कुछ ही देर में अपने वतन वापस आ सकते हैं। वो वाघा बॉर्डर पहुंच चुके हैं। अभिनंदन का परिवार उन्हेंलेने लिए बॉर्डर पर मौजूद है। बता दें कि वो भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को खदेड़ते हुए अभिनंदन सीमा पार कर गए थे। उसी दौरान उनका विमान मिग-21 क्रैश हो गया और वो पाकिस्तान में जा गिरे। कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में ऐलान किया था कि आज विंग कमांडर को रिहा किया जाएगा।

- अभिनंदन को वायुसेना की एक टीम अटारी से रिसीव करेगी। विंग कमांडर के स्वागत में अटारी जॉइंट चेक पोस्ट(जेसीपी) पर लाखों लोग तिरंगा लिए इकट्ठे हो गए हैं।

परिवार से मिलने से पहले अभिनंदन का होगा ये चेकअप : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अटारी लाने से पहले अभिनंदन को जिनेवा कन्वेंशन के नियमों के तहत रेड क्रॉस (आईसीआरसी) की इंटरनेशनल समिति को सौंपा जाएगा। यहां ICRC (International Committee of the Red Cross) अभिनंदन का मेडिकल चेकअप करेगी। सोसाइटी जांच करेगी कि अभिनंदन को किसी तरह की शारीरिक चोट तो नहीं लगी है। साथ ही ये भी चेक किया जाएगा कि उन्हें कोई ड्रग्स तो दिया गया। इसके बाद उनसे कुछ सवाल भी पूछे जा सकते हैं। जांच के दौरान पाया गया कि उन्हें शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है तो वो जिनेवा कन्वेंशन के तहत पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

भारत आने के बाद क्या होगा : अभिनंदन की जांच के बाद ICRC उन्हें भारत को सौंप देगी। इसके बाद भारतीय वायु सेना की मेडिकल टीम उनका मेडिकल टेस्ट करेगी। उसके बाद विंग कमांडर से बातचीत होगी। इसमें इंटेलिजेंस भी उनसे बात करेगी। उनसे सवाल पूछे जाएंगे कि उनके साथ क्या हुआ, कैसे हुआ और पाकिस्तान ने उन्हें किसी तरह से प्रताड़ित तो नहीं किया। इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian Air force Pilot Abhinandan Varthaman will return anytime soon from Pakistan :Wagha border live updates Abhinandan Varthaman returns: Dainik Bhaskar Hindi news
Indian Air force Pilot Abhinandan Varthaman will return anytime soon from Pakistan :Wagha border live updates Abhinandan Varthaman returns: Dainik Bhaskar Hindi news
Indian Air force Pilot Abhinandan Varthaman will return anytime soon from Pakistan :Wagha border live updates Abhinandan Varthaman returns: Dainik Bhaskar Hindi news

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.