अटारी बॉर्डर पर रहा जश्न का माहौल, एक झलक को सुबह 8 से रात 9:30 बजे तक खड़े रहे देशभक्त

https://ift.tt/2GY29dw

अमृतसर.देश के वायूवीर एयरफोर्स पायलट अभिनंदन वर्तमान के स्वागत का जज्बाशुक्रवार सुबह से ही वाघा-अटारी बॉर्डर पर देखने को मिला। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की घोषणा के बाद सुबह 8 बजे से ही लोग अभिनंदन का स्वागत करने के लिए वाघा सीमा पर पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए बीएसएफ ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी को एक किलोमीटर दूर इंटरनेश्नल चैकपोस्ट के दरवाजे के बाहर ही रोक लिया। पूरा दिन वहां ढोल, बैंड और नारों के साथ वाघा सीमा गूंजती रही।सुबह से इंतजार कर रहे भारतीयों का दिल तोड़ने के लिए पाकिस्तान ने यहां भी कोई कसर नहीं छोड़ी। दो बार पाकिस्तान सरकार ने समय में तब्दीली की। अंत में रात 9 बजे उन्हें भारत को सौंपने की घोषणा की। सुबह से इंतजार कर रहे भारतीयों को अभिनंदन का इंतजार देर रात तक करना पड़ा। लेकिन पाकिस्तान की नापाक हरकत ने लोगों के जजबे को देर रात तक कम नहीं किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खुशी में... मुफ्त में बांटे जांबाज की फोटो लगे केक।
अटारी बॉर्डर पर कुछ इस अंदाज में खुशी जाहिर करते देखे गए नागरिक।
हाथों में तिरंगा थामे युवाओं का जोश सिर चढ़कर बोल रहा था।
अभिनंदन... स्वेदश वापसी पर।
वाघा बॉर्डर पर अभिनंदन को रिसीव करने पहुंचे वायुसेना के अधिकारी।
अटारी बॉर्डर पर अभि के स्वागत में खड़े लोग शुक्रवार देर रात तक भारत माता के जयकारे लगाते रहे।
लाहौर. पाक की तरफ भी लोगों ने पोस्टर्स बैनर्स के साथ \'जंग नहीं अमन चाहिए\' की अपील की।
वाघा बॉर्डर पर अभिनंदन।
Wing Commander abhinandan on Air Force's return to India
Wing Commander abhinandan on Air Force's return to India
देशभर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।
अभिनंदन की वापसी पर दीवाली जैसा नजारा देश में देखने को मिला।
लाेगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
अटारी बॉर्डर पर लोग दिनभर ढोल नगाड़ा बजाकर अभिनंदन के स्वागत के लिए पलकें बिछाए रहे।
आओ अलवर में भी तुम्हारा अभिनंदन करें- अलवर। ईटाराणा सैनिक छावनी में पैलेस पर इस तरह की रोशनी की गई कि तिरंगा बन गया। रियासतकाल के दौरान 1914 में बने ईटाराणा पैलेस को इतने बरसों में कम ही लोग देख पाए हैं, क्योंकि सैन्य छावनी होने से यहां सार्वजनिक फोटो लेना और प्रवेश प्रतिबंधित है।
भरतपुर राजस्थान में अभिनंदन की रिहाई पर जश्न।
गुजरात से आए युवा मौलिक पटेल, पीनल पटेल, चिराग पटेल और पायल।
दोपहर करीब 2 बजे बीएसएफ के अफसरों ने रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे लोगों को गैलरी की आेर जाने से राेक कर वापस भेज दिया, लेकिन लोग फिर भी अपने घरों को वापस नहीं गए। वे लाइन में लगने शुरू हो गए। करीब साढ़े तीन बजे तक ये लाइन दो किलोमीटर लंबी हो चुकी थी।
नागौर. जिले के सिणोद गांव में एक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में मां सरस्वती की प्रार्थना के बाद विद्यार्थियों ने विंग कमांडर अभिनंदन के सकुशल भारत लौटने का इस तरह से स्वागत किया।
Wing Commander abhinandan on Air Force's return to India
Wing Commander abhinandan on Air Force's return to India
Wing Commander abhinandan on Air Force's return to India
Wing Commander abhinandan on Air Force's return to India
Wing Commander abhinandan on Air Force's return to India
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी की खुशी में लोग अटारी बॉर्डर पर दिन भर ढोल की थाप पर भंगड़ा डालते मिले। वहीं इस दौरान भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम के जयघोष अटारी बॉर्डर पर गुंजायमान रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.