नौसेना और वायुसेना प्रमुख को भी मिलेगी अब जेड प्लस सिक्युरिटी

https://ift.tt/2SBwaBp

नई दिल्ली. नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ को तत्काल प्रभाव से जेड प्लस सिक्युरिटी मुहैया कराई गई है। पाकिस्तान से चल रहे तनाव को देखते हुए गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह फैसला लिया। दिल्ली पुलिस ने इस पर अमल करते हुए शनिवार से दोनों का सुरक्षा घेरा अपग्रेड कर दिया है। सेना प्रमुख को पहले से ही जेड प्लस सिक्युरिटी मिलती रही है, लेकिन नौसेना और वायुसेना प्रमुख को दूसरी श्रेणी का सुरक्षा घेरा उपलब्ध कराया जाता रहा है।

  1. जेड प्लस सिक्योरिटी को सबसे ज्यादा चाकचौबंद माना जाता है। इसमें 55 जवानों के साथ एनएसजी के 10 कमांडो होते हैं। एनएसजी गार्डों को एमपी 5 गन के साथ संचार की अत्यााधुनिक गैजेट्स दिए जाते हैं।

  2. गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बैठक में यह फैसला लिया था। दिल्ली पुलिस को सख्त हिदायत थी कि तत्काल प्रभाव से दोनों की सिक्योरिटी अपग्रेड कर दी जाए। पुलिस का कहना है कि शनिवार से ही दोनों को जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      जेड प्लस सिक्युरिटी

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.