पति की मौत के बाद महिला ने नौकरी करने का सोचा और जाने लगी कोचिंग, जब नहीं जा पाती थी क्लास, तो बेटी पढ़ाती थी उसे

https://ift.tt/2TpZ0sD

चेन्नई. तमिलनाडु के थेनी जिले में रहने वाली 47 साल की महिला शांतिलक्ष्मी और उसकी 28 साल की बेटी आर थेनमोझी ने राज्य सेवा आयोग ग्रुप-4 की परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी हासिल कर ली है। बीएड कर चुकी 47 साल की शांतिलक्ष्मी और तमिल साहित्य में बीए कर चुकी थेनीमोझी ने नौकरी के लिए पिछले साल एकसाथ प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग जाना शुरू किया था।

बेटी कोचिंग से आकर मां को पढ़ाती थी

- शांतिलक्ष्मी ने बताया कि 2014 में उनके पति ए रामचंद्र की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिवार को संभालने की जिम्मेदारी उन्हीं पर आ गई। तब उन्हें लगा कि नौकरी करना जरूरी है।
- बीए के बाद बीएड कर चुकी शांतिलक्ष्मी ने अपनी बेटी के साथ ही कोचिंग ज्वॉइन कर ली। बच्चों की देखभाल और अन्य पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण जब वो क्लास नहीं जा पाती, तो बेटी उन्हें घर पर कोचिंग क्लास की पढ़ाई दोहराती थी।
- तीन बच्चों की मां शांतिलक्ष्मी की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग में होगी, वहीं थेनमोझी को धर्मस्व विभाग में नौकरी मिली है। शांतिलक्ष्मी को उम्मीद है कि उनकी पोस्टिंग उनके गृह जिले थेनी में होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mother-daughter duo, attend coaching classes together, land government job together

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.