निरुपम ने कहा- सबको मिलेगा 500 वर्गफीट का मुफ्त घर; कांग्रेस को जिताएं, वन बीएचके पाएं
मुंबई.कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शनिवार को ट्वीट किया किअबवन रूम किचन के दिन गए, मुंबई के लोग अब वन बेडरूम हॉल में रहेंगे। यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का वादा है। सभी को 500 वर्गफीट का मुफ्तघर मिलेगा। कांग्रेस को जिताइए,वन बीएचके पाइए। हमनेझोपड़पट्टीवासियों का जीवन सुधारने का संकल्प लिया है।
राहुल ने शुक्रवार को मुंबई की एक सभा के दौरान ऐलान किया,"केंद्र में सत्ता आने के सिर्फ 10 दिनों के अंदर मुंबई के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को 500 वर्गफीट के मकान दिए जाएंगे।मैं कह रहा हूं कि 10 दिनों में, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यह दो दिन में किया जाएगा।"
'हर वर्ग को देंगेगारंटी इनकम'
सभा के दौरान राहुल ने कहा, "नरेंद्र मोदी जी 15 लोगों को पैसा देते हैं। मगर 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार जैसे ही आयेगी। हिंदुस्तान के हर गरीब व्यक्ति को चाहे वह शहर में रहता हो, गांव में रहता हो, किसी भी प्रदेश, किसी भी जाति-धर्म का हो। हिंदुस्तान के हर गरीब व्यक्ति को मिनिमम इनकम गारंटी करके देगी। इसका मतलब हर महीने हिंदुस्तान के हर गरीब व्यक्ति के खाते में कांग्रेस पार्टी की सरकार सीधे पैसा डाल देगी।"
"यदि वे (मोदी) नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, अंबानी जैसे 15 लोगों को साढ़े तीन लाख करोड़ रुपएदे सकते हैं, तो कांग्रेस पार्टी देश के हर गरीब के बैंक खाते में पैसे डाल सकती है। चौकीदार सिर्फ चोर ही नहीं डरपोक भी है। चौकीदार अनिल अंबानी के गलते लगता है और एचएएल से पैसा चोरी कर अंबानी की जेब में डालता है। राफेल मसले पर जब हमने संसद में सवाल पूछा, तो चौकीदार ने डेढ़ घंटे भाषण दिया। पर हिंदुस्तान की जनता की आंख में आंख मिलाकर जवाब नहीं दे पाएक्योंकि चौकीदार चोर है।"
'गठबंधन के लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे हर किसी के लिए खुले'
राहुल नेकहा कि इस लोकसभा चुनाव में विचारधारा की लड़ाई है। हमें भाजपा को हराना है।जो भी गठबंधन के माध्यम से हमारे साथ चलना चाहता है,कांग्रेस पार्टी के दरवाजे उनके लिए खुले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं