पुंछ और राजौरी में 400 अतिरिक्त बंकर्स का निर्माण होगा
जम्मू. कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को पुंछ और राजौरी में 400 अतिरिक्त बंकर्स बनाने की अनुमति दी है। बीते पांच दिनों में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा गोलाबारी इन दो जिलों में ही की गई है। प्रशासन ने अधिकारियों को यह निर्माण कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक अगले एक महीने में बंकर्स का निर्माण हो जाएगा।
सीमा पार से हो रही गोलाबारी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पुंछ और राजौरी के लिए 200-200 बंकर्स बनाने की अनुमति दी है। प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन बंकर्स का निर्माण तेजी से किया जाए। इसका फंड ग्रामीण विकास विभाग की ओर से दिया जाएगा। अगले एक महीने में ये बंकर्स बन जाएंगे।
गुर्जर नेता शमशेर हकला पुंछी ने बीते दिनों सीमा पार से हुई गोलाबारी में मारे गए चार आम नागरिकों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द सरहद पर रह रहे लोगों के लिए सुरक्षित कॉलोनियों का निर्माण किया जाए।
सेना के मुताबिक,पाकिस्तानी सेना की ओर से एलओसी पर मौजूद पुंछ, कृष्णा घाटी, नवशेरा सेक्टर में गोलाबारी की जा रही है। इसका जवाब दमदार ढंग से भारतीय सेना दे रही है। बीते एक सप्ताह में 60 से ज्यादाबार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। इसमें करीब 70 नागरिक घायल हुए। एक महिला समेत 11लोगों की मौतहुई है।
कोई टिप्पणी नहीं