मोदी ने कहा- विंग कमांडर अभिनंदन तमिलनाडु के रहने वाले हैं, भारतीयों को इस बात पर गर्व

https://ift.tt/2BUUybu

कन्याकुमारी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु के दौरे पर थे। उन्होंने मदुरई-चेन्नई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि भारतीयों को गर्व है कि विंग कमांडर अभिनंदन तमिलनाडु के रहने वाले हैं। यह भी बड़ी बात है कि देश की पहली रक्षा मंत्री भी आपके राज्य से ही हैं।

'अम्मा के काम को लोग याद रखेंगे'
मोदी ने कहा, "अम्मा जयललिता जी को श्रद्धांजलि। उनके काम को तमिलनाडु के लोग हमेशा याद रखेंगे। मैं गर्व करता हूं कि हमारी महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी तमिलनाडु से हैं। हमने रोड, रेलवे से जुड़े विकास कार्यों की आधारशिला रखी। मैंने मदुरई से चेन्नई के बीच चलने वाली देश की सबसे तेज ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह आधुनिक ट्रेन मेक इन इंडिया का बेहतरीन उदाहरण है, जिसका निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में हुआ है।"

"रामेश्वरम और धनुषकोडी के बीच रेल लाइन की भी आधारशिला रखी गई। 1964 में आपदा के बाद यह रेल लाइन बर्बाद हो गई। इस पर 50 साल से कोई ध्यान नहीं दिया गया था।"

'30 साल बाद पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी'
मोदी के मुताबिक- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1.1 करोड़ किसानों की पहली किश्त उनके बैंक खाते में पहुंचचुकी है। सोचिए सरकार की कोई स्कीम ऐलान वाले महीने में ही लागू हो जाए। हमने इसके लिए बिना रुके 24 घंटे काम किया और पक्का किया कि स्कीम का फायदा 24 दिनों में लोगों के पास पहुंच जाए।

"महान संत तिरुवल्लुवर ने कहा था- जब भी मौका मिले, ऐसा काम करो जो पहले न किया गया हो। 2014 में यह 30 साल बाद हुआ था जब चुनाव में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था। लोगों का संदेश साफ था, वे ऐसी सरकार चाहते थे जो कड़े और साहसिक फैसले ले सके।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1.1 करोड़ किसानों की पहली किश्त उनके बैंक खाते में पहुंच चुकी है।
narendra modi tamilnadu kanyakumari projects inauguration news and updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.