हिंदुस्तान जो भी करेगा, दुनिया उसे गौर से देखती हैं, हमारे पास डिक्शनरी के शब्दों का अर्थ बदलने की ताकत, अब अभिनंदन का अर्थ भी बदल जाएगाः मोदी
वीडियो डेस्क. अब तक अभिनंदन का मतलब Congratulation था लेकिन अब इसके अर्थ भी बदल जाएंगे, ये कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी का जिक्र शुक्रवार को दिल्ली में कुछ इस तरह किया। पीएम ने कहा, दुनिया ने देखा है और वो जानती भी है कि भारत डिक्शनरी से शब्दों के अर्थ बदल देता है अब अभिनंदन का मतलब भी बदल जाएगा।
बता दें शुक्रवार रात अभिनंदन की वापसी पर भी मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'विंग कमांडर अभिनंदन आपका घर में स्वागत है। राष्ट्र को आपके अदम्य साहस पर गर्व है। हमारे सशस्त्र बल देश के 130 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं