अभिनंदन की वाघा बॉर्डर पर दिखी थी पहली तस्वीर, तब साथ में दिखी ये महिला, सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे, आखिर ये है कौन
नेशनल डेस्क, नई दिल्ली. पाकिस्तान ने 60 घंटे बाद भारत के विंग कमांडर अभिनंदन को वापस भेज देश दिया। शुक्रवार की रात शाम 9.10 बजे वो अपने वतन पहुंचे। हालांकि पाकिस्तान ने उन्हें भारत लाने में काफी देर की। पाक के विदेश मंत्री ने कहा था कि दोपहर तक विंग कमांडर को भारत के हवाले कर दिया जाएगा, लेकिन आने में पांच से छह घंटे ज्यादा का वक्त लग गया। वाघा बॉर्डर पर विंग कमांड पाकिस्तानी रेंजर्स और कुछ अधिकारी थे। अभिनंदन के साथ पाकिस्तान के एक महिला अधिकारी भी थी, जिसे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कौन थी वो महिला...
- जब वाघा बॉर्डर पर पहली बार अभिनंदन की तस्वीर सामने आई तो साथ में ये महिला भी दिखी। लोगों को लगा कि वो विंग कमांडर की फैमिली मेंबर हैं। लेकिन बाद में पता चला कि वो विदेश कार्यालय में निदेशक डॉ फरिहा बुगती हैं। डॉक्टर बुगती एक एफएसपी अधिकारी हैं और अपने विदेश कार्यालय (भारत के विदेश मंत्रालय के समकक्ष) पर भारत के मामलों को संभालने की प्रभारी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं