भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में विकेट के पीछे से धोनी ने फिर दिखाई फुर्ती, ऐसे लौटा दिया पवेलियन
https://ift.tt/2Tbzp7F
स्पोर्ट्स डेस्क। हैदराबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।भारत के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन बनाए। मैच में धोनी ने फिर एक बार बेहतरीन
स्टम्पिंग की। धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को कुलदीप यादव की गेंद पर स्टंप आउट कर एक खास रिकॉर्ड बना दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी ने कुलदीप यादव की गेंद पर कुल 16 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है। वैसे धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा दफा हरभजन सिंह की गेंद पर स्टंप आउट करने का रिकॉर्ड बनाया है। हरभजन सिंह की गेंद पर धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 बल्लेबाजों को स्टंप आउट करने का रिकॉर्ड बनाया है। वनडे में धोनी ने अबतक 120 स्टंप कर चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं