कैमरे के सामने अभिनदंन से कहलवाया था कि पाकिस्तान ने किया अच्छा बर्ताव, लेकिन सामने आ गया दुश्मन देश का ये झूठ

https://ift.tt/2IOKUND

नेशनल डेस्क। पाकिस्तान भले ही दावा कर रहा हो कि विंग कमांडर अभिनंदन के साथ हिरासत में अच्छा बर्ताव किया गया, लेकिन ये पूरी तरह गलत है। खुद विंग कमांडर अभिनंदन ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने हिरासत के दौरान उनका काफी मानसिक उत्पीड़न किया। सूत्रों के मुताबिक आर्मी अस्पताल में चेकअप करा रहे अभिनंदन ने बताया है कि हिरासत के दौरान उनका शारीरिक उत्पीड़न नहीं किया गया था, लेकिन मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया गया। दिल्ली में अभी भी उन्हें 2 दिन तक और अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। माना जा रहा है कि विंग कमांडर अभिनंदन मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं।

पसली टूटने, पीठ में अंदरुनी चोट के बारे में पता चला है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन की पसली, विमान से जमीन पर गिरने के कारण या फिर हिंसक भीड़ द्वारा टूटी हो सकती है। अभिनंदन की आंख और चेहरे पर भी कुछ जख्मों के निशान हैं। इसलिए उनका एमआरआई किया गया है, जिसमें किसी गंभीर चोट के बारे में जानकारी नहीं मिली है। वहीं पीठ की चोट विमान से गिरने के कारण लगी हो सकती है। शनिवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी आर्मी अस्पताल में विंग कमांडर अभिनंदन से मुलाकात की थी। रक्षा मंत्री ने पायलट से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, विंग कमांडर ने वायुसेना के अधिकारियों को बताया है कि पाकिस्तान की हिरासत में रहने के दौरान उन्हें शारीरिक तौर पर प्रताड़ित नहीं किया गया, लेकिन मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया गया।

प्रोटोकॉल के तहत होगी कई जांच
मेडिकल जांच के बाद भारतीय वायुसेना के बहादुर विंग कमांडर को प्रोटोकॉल के तहत कई अन्य जांच प्रक्रियाओं से भी गुजरना होगा। इस जांच में कई वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा, जिनमें भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे, विंग कमांडर से लंबी पूछताछ की जाएगी। इस पूछताछ में विंग कमांडर अभिनंदन से अधिकारी पूछताछ करेंगे कि पाकिस्तान की हिरासत में उनके साथ क्या-क्या हुआ? सिलसिलेवार पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Video: Commander Abhinandan says Pakistani Army treated him with respect

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.