विराट कोहली का नया अंदाज, साथ लेकर आए फिर खुद कटवाया केक, ऐसे मनाया सिक्योरिटी गार्ड का बर्थ डे
स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खेल रहे हैं। टी-20 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 वनडे सीरीज खेलेगी। सीरीज से पहले विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया, जिसकी काफी तारीफ हो रही है। विराट कोहली ने अपने पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड का जन्मदिन मनाया। बर्थडे सेलीब्रेशन के वक्त विराट के दोस्त और कई सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली अपने पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड फैजल खान के साथ खड़े हैं। फैजल केक काटते हैं तो विराट गाना गा रहे हैं। केक काटने के बाद फैजल विराट को केक खिलाते हैं।
ऊपर दिए वीडियो में देखें कोहली के पर्सनल गार्ड का बर्थडे सेलीब्रेशन
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं