हॉस्पिटल जाकर की अभिनंदन वर्धमान और उनकी फैमिली से मिलीं रक्षामंत्री, विंग कमांडर ने बताया कैसे गुजरे पाकिस्तान में उनके 58 घंटे
https://ift.tt/2EvVSC2
नेशनल डेस्क (नई दिल्ली). पाकिस्तान में करीब 58 घंटे तक बंदी रहने के बाद भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की वापसी शुक्रवार रात को अपने देश में हो गई। इसके बाद उन्हें नई दिल्ली लाया गया, जहां उन्हें फिलहाल मेडिकल चेकअप के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। शनिवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा ने आकर अभिनंदन वर्धमान से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान अभिनंदन ने बताया कि पाकिस्तान में उन्हें शारीरिक यातनाएं नहीं दी गईं, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं