अभिनंदन ने कहा- पाक में शारीरिक नहीं, मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया
नई दिल्ली. विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को हॉस्पिटल में सामान्य करने की प्रक्रिया से गुजारा जा रहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में उन्हें शारीरिक तौर पर तो प्रताड़ित नहीं किया गया, लेकिन वहां उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अभिनंदन को शुक्रवार रात पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंपा था। जहां से उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली लाया गया। यहां उनसे शनिवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुलाकात की।
रविवार तक स्वास्थ्य जांच से गुजरेंगे अभिनंदन
शनिवार को रक्षा मंत्री के अलावा अभिनंदन से उनके करीबी रिश्तेदारों ने मुलकात की। इसके अलावा वायुसेना के उच्चाधिकारियों ने भी उनसे बातचीत की। शनिवार रात करीब 11.45 बजे विंग कमांडर दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्हें एयर फोर्स सेंट्रल मेडिकल स्टैब्लिशमेंट में लाया गया। यहां वह सामान्य होने की कई प्रक्रियाओं से गुजरेंगे, जिसके रविवार तक जारी रहने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं