खाई में बस गिरने से 6 की मौत, जाम से बचने के लिए ड्राइवर ने बदला था रास्ता
उधमपुर.चंदेह गांव में श्रीनगर की एक निजी बस के गहरे खड्ड में गिरने से 6लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात को हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पिछले पांच दिनों से बंद था। शुक्रवार को खुलने के बाद इस परआवाजाही तेज हो गई, जिससे काफी देर तक जाम लग गया। एक निजी बस के चालक ने जामसे बचने के लिए बस कोलिंक रोड पर उतार दिया।
चंदेह गांव के पास अंधेरे की वजह से ड्राइवर संतुलन ने खो दिया और बसखाईमें जा गिरी। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नेअस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।प्रशासन व पुलिस की टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बस से निकाला।
वहीं पश्चिमीनेपाल में शुक्रवार शाम एक जीप सड़क से उतर कर महाकाली नदीं में गिर गई।हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।इनमें सात महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। नेपाल पुलिस का कहना है कि जीप दरचुला से दुहु जा रही थी। जख्मी जीप ड्राइवरको इलाज के लिए भारत भेजा गया है।
कोई टिप्पणी नहीं