आप ने 7 में से 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय किए, कांग्रेस से गठबंधन नहीं

https://ift.tt/2SCaAfZ

नई दिल्ली. आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली में सभी 7 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। आप नेता गोपाल राय ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं हुआ। उन्होंने 6 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान कर दिया।

2019 लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आप के उम्मीदवार

सीट प्रत्याशी
नई दिल्ली ब्रिजेश गोयल
चांदनी चौक पंकज गुप्ता
पूर्वी दिल्ली आतिशी
दक्षिण दिल्ली राघव चड्डा
नॉर्थ वेस्ट घुघन सिंह
नॉर्थ ईस्ट दिलीप पांडे

काग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में थीआप
आप लगातार दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर जोर दे रही थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों एक सभा में कहा था कि अगर आप और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ती है, तो इसका फायदा भाजपा को होगा। उन्होंने बताया था कि उनकी पार्टी की ओर से कांग्रेस के साथ गठबंधन की पूरी कोशिश की, लेकिन वे इसके पक्ष में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था, कांग्रेस दिल्ली और उप्र में भाजपा को जिताना चाहती है।

केजरीवाल ने राहुल से की थी मुलाकात
राकांपा प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर फरवरी में विपक्षी नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केजरीवाल भी मौजूद थे। हालांकि, राहुल ने बैठक के बाद कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के साथ चुनाव लड़ने पर बाद में फैसला होगा।

कांग्रेस का कोई नेता आप से गठबंधन के पक्ष में नहीं- शाला दीक्षित
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने कहा था कि कोई भी नेता आप के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है। शीला दीक्षित ने कहा था, हम सभी लोग दिल्ली में गठबंधन करने के खिलाफ हैं। कांग्रेस सबसे मजबूत और पुरानी पार्टी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Delhi AAP announces candidates on 6 of 7 seats in Delhi Lok Sabha polls

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.