जीडीपी ग्रोथ रेट मार्च तिमाही में 5.8% रही; पूरे वित्त वर्ष में 6.8%, यह 5 साल में सबसे कम
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. बीते वित्त वर्ष (2018-19) की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी ग्रोथ रेट 5.8% रही। एग्रीकल्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के खराब प्रदर्शन की वजह से विकास दर में गिरावट आई है। सांख्यिकी विभाग ने शुक्रवार को विकास दर के आंकड़े जारी किए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में विकास दर 6.6% थी। भारत की तिमाही जीडीपी ग्रोथ अब दुनिया में सबसे तेज नहीं रही क्योंकि जनवरी-मार्च तिमाही में चीन की ग्रोथ 6.4% रही थी।
तिमाही ग्रोथ में कमी का असर पूरे वित्त वर्ष की विकास दर पर पड़ा है। यह 6.8% रही है जो5 साल में सबसे कम है। इससे पहले 2013-14में विकास दर 6.4% दर्ज की गई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं