300 सीट आने पर पीएम मनमानी नहीं कर सकते, हम किरायेदार नहीं बराबर के हिस्सेदार: ओवैसी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

हैदराबाद.एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि अगर कोई ये समझ रहा है कि हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम 300 सीट जीत कर हिंदुस्तान पर मनमानी करेंगे, तो यह नहीं हो सकेगा। संविधान का हवाला देकर वजीर-ए-आजम से कहना चाहता हूं, असदुद्दीन ओवैसी आपसे लड़ेगा, मजलूमों के इंसाफ के लिए लड़ेगा। हिंदुस्तान को आबाद रखेंगे, हम यहां किरायेदार नहीं, बराबर के हिस्सेदार रहेंगे।

ओवैसी ने कहा, ''क्या पीएम हमें बता सकते हैं कि 300 में से कितने सांसद मुस्लिम हैं, जो इस बार लोकसभा में चुनकर आए हैं? मोदी का बयान और उनकी पार्टी में विरोधाभास है जो पीएम और उनकी पार्टी पिछले पांच वर्षों से कर रही है।'' उन्होंने नरेंद्र मोदी के अल्पसंख्यकों को लेकर दिए बयान पर कहा था कि प्रधानमंत्रीजी क्या उन गिरोह पर कार्रवाही करेंगे, जो गाय के नाम पर बेकसूर मुसलमानों की हत्या करते हैं। उन्हें धर्म के नाम पर पीटते हैं और फिर वीडियो बनाकर अपमानित करते हैं। अगर पीएम इस बात से सहमत हैं कि 'अल्पसंख्यक डर' में रहते हैं, तो उन्हें पता होना चाहिए कि अखलाक को किसने मारा। लेकिन जिन्होंने अखलाक की हत्या की वह चुनावी सभा में सबसे आगे बैठे थे।

मोदी ने कहा था- हमें अल्पसंख्यकों का विश्वास जीतना है
एनडीए का नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को संसद के सेंट्रल हॉल में करीब 75 मिनट का भाषण दिया था। इसमें उन्होंने नया नारा दिया- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। मोदी ने कहा था कि देश में अब तक अल्पसंख्यकों को भ्रम में रखा गया, उनके साथ छल किया गया। वोट बैंक की राजनीति में छलावा, काल्पनिक भय बनाया गया और उन्हें दबाकर रखा गया। हमें इस छल में भी छेद करना है। हमें विश्वास जीतना है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.