गृह राज्य मंत्री रेड्डी ने कहा- हैदराबाद आतंकियों के लिए सुरक्षित स्थान
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद को आतंकियों के लिए सुरक्षित स्थान बताया। उन्होंने शनिवार को कहा- देश में कई स्थान ऐसे हैं, जहां आतंकी घटनाओं में वृद्धि हो रही है। अगर कोई घटना बेंगलुरु और भोपाल में होती है तो उसकी जड़ें हैदराबाद में मिलती हैं। राज्य की पुलिस और एनआईए हर 2-3 महीनों में यहां से आतंकियों को गिरफ्तार करती है। रेड्डी ने शनिवार को हीगृह राज्य मंत्री के तौर पर पदभार संभाला।
उधर, एमआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रेड्डी के बयान को आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, ''एक राज्यमंत्री इस तरह की बात कर रहा है। यह तेलंगाना के लिए उनकी घृणा बताता है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि पिछले पांच साल में एनआईए, आईबी और रॉ ने क्यायह लिखित में दिया है कि हैदराबाद आतंकियों के लिए सुरक्षित है।''
हैदराबाद में कोई दंगा नहीं हुआ- ओवैसी
ओवैसी ने कहा- वे (रेड्डी) जहां भी मुस्लिमों को देखते हैं, उन्हें वे आतंकी लगते हैं। हम उनकी इस सोच का इलाज नहीं करा सकते। पिछले पांच सालसे यहां शांति है। कोई दंगा नहीं हुआ। सभी त्योहार शांति से मनाए जाते हैं।
तेलंगाना के सिकंदराबाद से सांसद हैं किशन रेड्डी
मोदी सरकार-2 के मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे के बाद शनिवार को अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्रीका कार्यभार संभाला। उनके साथकिशन रेड्डी और नित्यानंद राय ने भी गृह राज्यमंत्री का पदभार संभाला। किशन रेड्डी तेलंगाना के सिकंदराबाद से जीतकर सांसद पहुंचे हैं। रेड्डी तेलंगाना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं