तानाशाह किम ने ट्रम्प के साथ बैठक नाकाम रहने पर 5 अफसरों को मौत की सजा दी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
सियोल. इस साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत असफल रहने के बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने अपने 5 अफसरों को मौत की सजा दे दी। दक्षिण कोरिया के एक अखबार चोसन इल्बो ने हाल ही में इसका खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिन अफसरों को फायरिंग स्क्वाड के सामने गोलियों से छलनी करने की सजा दी गई, उनमें उत्तर कोरिया के अमेरिका स्थित विशेष प्रतिनिधि भी शामिल थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प के साथ किम की मीटिंग तय कराने वाले विशेष प्रतिनिधि किम ह्योक चोल को तानाशाह को धोखा देने का दोषी पाया गया। वियतनाम में हुई दोनों नेताओं कीमीटिंग के वक्त भी चोल किम के साथ ही थे।उन्हें मार्च में मिरिम एयरपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के चार वरिष्ठ अफसरों के साथ फायरिंग स्क्वाड से मरवा दिया गया। अखबार ने मारे गए बाकी चार अफसरों के नाम नहीं बताए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं