दुमका में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़; एक जवान शहीद, चार जख्मी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

दुमका. रानीश्वर थाना क्षेत्र के तालडेंगार में रविवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक जवान शहीद हो गया।चार जवान जख्मी हुए हैं। चारों जवानों काेदुमका सदर अस्पताल में भर्ती कियागया। इनमें से एक की हालत नाजुक थी, इसलिए उसेहेलिकॉप्टर से रांची हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस का दावा है कि कम से कम पांच नक्सलियों को गोली लगी है। जो जंगल की ओर भाग गए। मुठभेड़ में एसएसबी, जैप और जिला पुलिस के जवान शामिल थे।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़
शहीद जवान की पहचान असम निवासी नीरज क्षत्री के रूप में की गई है। जबकि घायल जवानों में राजेश कुमार, करण कुमार, सतीश गुर्जर और सोनू कुमार शामिल हैं। राजेश कुमार कोरांची भेजा गया है। एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन से यह सूचना मिल रही थी कि इस क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में नक्सली जुटे हैं। वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर यहां सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। तभीनक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

एक जख्मी जवान को हेलिकॉप्टर की मदद से रांची भेजा गया।

मंगलवार को सरायकेला में नक्सलियों ने किया था आईईडी ब्लास्ट
28 मई की सुबह झारखंड के सरायकेला खरसावां में नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया था। इसमें पुलिस और 209 कोबरा के 26 जवान घायल हो गए थे। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की थी।

गढ़चिरौली में हुए थे 15 जवान शहीद
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 30 अप्रैल को हुए नक्सली हमले में पुलिस के 15 जवान शहीद हो गए थे। हमले में बस ड्राइवर की भी मौत हुई थी। इससे पहले इसी इलाके में नक्सलियों ने रोड निर्माण में लगे 30 वाहनों को आग लगा दी थी। नक्सली हमला कुरखेड़ा से छह किमी दूर कोरची मार्ग पर हुआ था। महाराष्ट्र पुलिस के जवान निजी बस से गढ़चिरौली की ओर जा रहे थे। यह इलाका महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर है।

शहीद जवान सी-60 फोर्स के कमांडो थे
शहीद हुए जवान पुलिस की सी-60 फोर्स के कमांडो थे। इस फोर्स में 60 जवान होते हैं। इसका गठन 1992 में गढ़चिरौली के तत्कालीन एसपी केपी रघुवंशी ने किया था। इस फोर्स के कमांडो नक्सल विरोधी अभियानों के लिए ही प्रशिक्षित किए जाते हैं। ये गुरिल्ला युद्ध में माहिर होते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जख्मी जवानों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जवानों का हाल जानते एसपी वाईएस रमेश।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.