बुर्का हटाने से मना करने पर महिलाओं को मेट्रो में सफर करने से रोका

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

लखनऊ. पांच मुस्लिम महिलाओं को लखनऊ मेट्रो से सफर करने से रोक दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं ने बुर्का हटाने से इनकार किया था। यह पांचों महिलाएं एक ही परिवार से हैं। मंगलवार को ये महिलाएं मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन से सफर करने पहुंची थीं। उन्हें महिला सुरक्षाकर्मी के द्वारा किए जाने वाली जांच को लेकर किसी तरह की आपत्ति भी नहीं थी।

मगर, मेट्रो स्टेशन पर कोई महिला सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थी। ऐसे में वहां मौजूद पुरुष सुरक्षाकर्मी ने उनके समूह को मेट्रो से सफर करने से रोक दिया।

महिलाओं ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें उनके टिकट के पैसे लौटाए जाएं। इस बीच परिवार के मुखिया एम. अहमद ने इस मामले की शिकायत लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को भेजी है। दूसरी तरफ मेट्रो की पब्लिक रिलेशन ऑफिसर पुष्पा बेलानी ने कहा कि हमें शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित आरोपों की जांच की जाएगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Lucknow: Burqa-clad women stopped from boarding in Metro

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.