हीथ्रो एयरपोर्ट पर फंसा एयर इंडिया का विमान, तकनीकी समस्या से हुई देरी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 162 बीते दो दिनोंसे मैदान में खड़ी है। इसका कारण विमान में आई तकनीकी समस्या है। यह फ्लाइट हीथ्रो-दिल्ली रूट पर उड़ान भरती है। फ्लाइट को भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। मगर तकनीकी समस्या के चलते ऐसा नहीं हो पाया।
फिलहाल सभी यात्री लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि एयर लाइन की लंदन में मौजूद इंजीनियरिंग टीम ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर खड़े विमान का निरीक्षण किया है। जरूरी उपकरणभी मंगवाए गए हैं। एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम उपकरणों के साथ मुंबई से हीथ्रो के लिए रवाना हो गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं