पाकिस्तान-वेस्टइंडीज के बीच मैच थोड़ी देर में, 8 साल से विंडीज के खिलाफ नहीं जीता पाक
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क.वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला थोड़ी देर मेंपाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच नॉटिंघम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की नजर वर्ल्ड कप में विंडीज के खिलाफ चौथी जीत हासिल करने पर होगी। वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान अब तक 10 बार आमने-सामने हो चुके हैं। इनमें से 7 में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है।पाकिस्तान पिछले वर्ल्ड कप में भी वेस्टइंडीज सेहार गया था। उसे विंडीज के खिलाफ टूर्नामेंट में आखिरी बारजीत 2011 में मिली थी। इंग्लैंड के मैदान पर वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों अपने-अपने पिछले 5 मुकाबलों में जीत हासिल करने में असफलरही हैं।
नाटिंघम मेंवर्ल्ड कप मुकाबले में दोनों टीमेंपहली बार आमने-सामने होंगी।हालांकि, वर्ल्ड कप में दोनों टीमें इंग्लैंड के मैदान पर 5वीं बार आमने-सामने होंगी। इनमें से पाकिस्तान की टीम एक में ही जीत हासिल करने में सफल रही है। उसने 1999 में ब्रिस्टल में हुए मैच में वेस्टइंडीज को 27 रन से हराया था। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने 1975, 1979 और 1983 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी।
पाकिस्तान-वेस्टइंडीज हेड टू हेड :दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 133 मैच खेले गए हैं। इनमें से वेस्टइंडीज ने 70 और पाकिस्तान ने 30 जीते हैं। 3 मुकाबले टाई रहे।
दोनों टीमें
पाकिस्तान :सरफराज अहमद (पाकिस्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फख्र जमां, हैरिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शोएब मलिक, वहाब रियाज।
वेस्टइंडीज :जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियान एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, डॉरेन ब्रावो, शेल्डन कोट्रेल, शानोन गैब्रिएल, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप, इविन लेविस, एश्ले नर्स, निकोलस पूरन, केमार रोच, आंद्रे रसेल, ओसाने थॉमस।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं