सीनेटर को अंडा मारने वाले युवक ने क्राइस्टचर्च हमले के पीड़ितों को 48 लाख रु. दान दिए
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
कैनबरा. ऑस्ट्रेलिया के सीनेटर फ्रेजर एनिंग पर अंडा फेंकने वाले युवक नेक्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में मारे गएलोगों के परिवारों को1 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर(लगभग 48 लाख रुपए)दान किए हैं। अंडा फेंके जाने की घटना के बाद लोगों ने 17 साल केविल कोनॉली के लिए ऑनलाइन फंड इकट्ठा किया था। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च हमले में 51 लोग मारे गए थे।
'एग बॉय' के नाम से मशहूर विल कॉनोली ने वेबसाइट 'गो फंड मी पेज' के जरिए राशि दान की।कॉनोली ने अपने इंस्टाग्राम पर सोमवार रात इसकी जानकारी दी। उसने लिखा कि आज (सोमवार) मैंने 99,922.36 ऑस्ट्रेलियन डॉलर क्राइस्टचर्च फाउंडेशन और'विक्टिम सपोर्ट' संस्था कोपीड़ितों की मदद के लिए दिए हैं।
दान की गई राशि से पीड़ितों को मदद मिलेगी
न्यूजीलैंड में 'विक्टिम सपोर्ट' के प्रवक्ता ने कॉनोली से फंड मिलने की पुष्टि की है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन सो ने कहा कि दान की गई राशि से पीड़ितों को काफी मदद मिलेगी। पीड़ितों के लिए न्यूजीलैंड के लोगों द्वारा मिल रही सहानुभूती सराहनीय है। इससे उनकेजीवनस्तर में सुधार आएगा।
15 मार्च कोन्यूजीलैंड में गोलीबारी हुई थी
15 मार्च को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की अल-नूर औरलिनवुड मस्जिदमें गोलीबारी हुई थी। हमले में 51 लोग मारे गए थे।सीनेटर फ्रेजर एनिंग ने हमले को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था किऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मुस्लिम प्रवासियों की बढ़ती संख्या क्राइस्टचर्च हमले के मुख्य कारणों में से एक है।एनिंग की विवादित टिप्पणियों की देशभर में निंदा की गई थी।
विवादित बयान देने पर कोनॉली ने सीनेटर पर अंडा फेंका था
विल कॉनोली ने इसी दौरान सीनेटर पर अंडा फेंक दिया। इसके बाद एनिंग ने पीछे मुड़कर कॉनोली को घूसा मारा और उनके समर्थकों ने उसे जमीन पर गिरा दिया। पुलिस कॉनोली को पकड़कर ले गई। हालांकि, बाद में बिना केस दर्ज किए छोड़ दिया।घटना के बाद कोलॉनी दुनियाभर में लोकप्रिय हो गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं