ममता के सामने फिर लगे जय श्री राम के नारे, मुख्यमंत्री की धमकी- सबको देख लूंगी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुखममता बनर्जी के सामने गुरुवार कोएक बार फिर भीड़ ने जय श्री रामके नारे लगाए। इससे वे नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि ये भाजपा के बाहरी लोग हैं, सबको देख लूंगी। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में चुनाव प्रचार के दौरान भी उनके सामने जय श्री राम के नारे लगाए गए थे।

ममता लोकसभा चुनाव में कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओंके खिलाफ हुई हिंसा के खिलाफ हो रहे धरने में हिस्सा लेनेउत्तर24 परगना जिले के नैहाटी जा रही थीं। उनका काफिलाभाटपारा पहुंचा तभीयह नारेबाजी की गई। इस पर ममता ने कहा,''ये लोग बंगाल के नहीं हैं। यह लोग भाजपा के गुंडे हैं। इन लोगों ने मुझे अपशब्द भी कहे। मैं सबके खिलाफ कार्रवाई करूंगी।''

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुईं ममता

ममता गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुईं थीं। उन्होंने बुधवार को कहा था कि वे शपथ ग्रहण में जाने का मन बना चुकी थीं, लेकिन पिछले कुछ घंटों के दौरान सामने आईमीडिया रिपोर्ट्स को देखने के बाद उन्होंने मन बदल लिया। ममता ने कहा- खबरोंमें कहा जा रहा है कि बंगाल में हिंसा के दौरान 54 लोगों की जान गई। भाजपा का यह दावा पूरी तरह से गलत है।

पहले भी जय श्री राम पर भड़की थीं ममता

इस महीने की शुरुआत में लोकसभा चुनाव के दौरानममता का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे जय श्री राम का नारा लगाने वालों पर भड़कतीनजर आई थीं। दरअसल,ममता का काफिला जब चंद्रकोण में आरामबाग सीट पर चुनाव प्रचार के लिए जा रहा था, तभी सड़क किनारे मौजूद भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाए थे। ममता ने ड्राइवर को कार रोकने के लिए कहा,तो नारे लगाने वाले भाग गए। इस पर ममता गुस्से में कहती सुनी गईं कितुम भाग क्यों रहे हो।

शाह ने ममता कोदी थी चुनौती

जय श्री राम कहने पर बंगाल में विवाद हुआ तो भाजपा अध्यक्षअमित शाह ने ममता को चुनौती दी थी।उन्होंनेजॉय नगर की जनसभा में कहा था- ममता दीदी कहती हैं कि बंगाल में जय श्री राम नहीं बोल सकते। मैं इस मंच से जय श्री राम बोल रहा हूं और यहां से कोलकाता जा रहा हूं। ममता दीदी हिम्मत हो तो गिरफ्तार कर लेना।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
West bengal cm mamata banerjee people chanting jai shri ram in parganas

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.