पूर्वी टेक्सास के क्लीनिक में गोलीबारी; 1 महिला की मौत, डिप्टी शेरिफ समेत 3 घायल

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

वॉशिंगटन. अमेरिका में पूर्वी टेक्सास के पशु चिकित्सालयमें की गईगोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। डिप्टी शेरिफसमेत तीन लोग हुए हैं। लिबर्टी काउंटी के शेरिफ कैप्टन केन डी फोर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना पूर्वी क्लीवलैंड में बुधवारसुबह लगभगसात बजे हुई।डिप्टी शेरिफ ने आरोपी पावोल विडो(65)का पीछा किया, तभी उन्हें गोली लगी।

डी फोर नेकहा कि घायल डिप्टी शेरिफ कोहॉस्टन के अस्पताल में भर्ती किया गया है। वे खतरे से बाहर हैं। वहीं, विडोफरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डी फोर ने घटना में घायल हुए किसी भी व्यक्ति या मृतक महिला का नाम नहीं बताया।जिले के फेसबुक पेज के मुताबिक, क्लीवलैंड के सरकारी स्कूलों को बुधवार सुबह बंद कर दिया गया।

पिछले साल यहां स्कूल में हुई थी गोलीबारी
टेक्सास प्रांत के एक हाईस्कूल में पिछले साल मई में ही गोलीबारी हुई थी। इस घटना में 8 लोग मारे गए थे। इसमें कई छात्र अौर अधिकारी घायल हुए। ह्यूस्टन से 50 किमी दूर स्थित सांता फे सिटी में स्थित इसी नाम के हाई स्कूल में यह घटना हुई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक फोटो।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.